Breaking News

ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश रक्षाबंधन से पहले रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बिंदुखत्ता में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी और घर से 65 क्वार्टर बरामद; आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी के बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 370 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

लालकुआं की सीमा कुमारी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा जाएगा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआंमहिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने पर लालकुआं की बेटी सीमा कुमारी को पहली बार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय, उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2006 से राज्य की महान वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

सीमा कुमारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह की बेटी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। उनके इस सम्मान पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्द्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित कई स्थानीय और राजनैतिक हस्तियों ने शुभकामनाएं दी। सीमा कुमारी की इस उपलब्धि से न केवल लालकुआं क्षेत्र गर्वित है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!