Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बाइक समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 11 जुलाई 2025 को गौजाजाली उत्तर निवासी हसरत अली शाह ने अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UK04T-6417) चोरी होने की रिपोर्ट थाना बनभूलपुरा में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज और लगातार प्रयासों के बाद 8 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से आरोपित सुनील राजपूत (19 वर्ष) व देव विश्वास उर्फ देबू (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें एक स्प्लेंडर (काला रंग) नंबर UP26K-7208, टीवीएस अपाचे (सफेद रंग) नंबर UK04T-6417 और एक अन्य बिना नंबर की मोटरसाइकिल शामिल है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज यादव टीम प्रभारी, कानि0 महबूब अली, कानि0 दिलशाद अहम और कानि0 सुनील कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!