Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

महापौर ने जगतपुरा में पैदल भ्रमण कर लिया समस्याओं का जायजा -चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 39 के जगतपुरा क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने चौपाल लगाकर वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। भ्रमण  और चौपाल के दौरान सामने आई समस्याआओं के निस्तारण के लिए महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये। वार्ड में भ्रमण के लिए पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने भ्रमण के दौरान जगतपुरा गली नंबर 6 में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के निवास पर लिट्टी चोखा का आनंद लिया। इसके साथ ही उन्होंने पैदल भ्रमण कर बस्तीवासियों की समस्याओं को करीब से जाना।

महापौर ने वार्ड के निकट बह रही नदी की सफाई का भी जायजा लिया।  उन्होंने वार्ड में चौपाल भी लगायी और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान वार्डवासियों ने सड़क, नाली, बिजली के ऽंभे, और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं उठाई। जिस पर महापौरी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने, ऽराब या झुके हुए बिजली के ऽंभों की मरम्मत करने, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और नदी की समुचित सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाने के निर्देश भी दिये।

इस दौरान महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए नगर निगम दिन रात काम कर रहा है। नगर निगम स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहा है, इसी लिए नगर के सभी नालों नालियों की तली झाड़ सफाई कराई जा रही है। शहर के बीच से होकर निकलने वाली कल्याणी नदी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है,जिससे आने वाले बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए भी बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि जनता से जो वायदे उन्होंने किये थे उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से सभी वायदों को जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा नगर निगम का उद्देश्य है कि नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। यह सब जनता के सहयोग से ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि लागों की समस्याओं को जानने के लिए वार्डों में इसी तरह संवाद तथा समाधान की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, भाजपा नेता राधेश शर्मा, हिमांशु शुक्ला,राजेश जग्गा,निमित शर्मा, विक्की सैनी, शंकर जायसवाल, रीत लाल, नरेश उप्रेती, मनीषा सहित तमाम भाजपाई और वार्डवासी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!