Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर भाजपा किच्छा नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा – भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर आयोजित किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को फूल मालाओं से सम्मानित कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित, लोकतांत्रिक और विचारधारा-आधारित संगठन है। हाल ही में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनावों में पार्टी ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। उन सभी कार्यकर्ताओं को, जिन्होंने वर्षों तक निष्ठा और कर्मठता के साथ संगठन के लिए कार्य किया है, उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं। भाजपा में पद स्थायी नहीं होते, कार्य और दायित्व समय-समय पर बदलते रहते हैं, और यही पार्टी की गतिशीलता व जीवंतता का प्रमाण है। जो कार्यकर्ता आज मंडल पदाधिकारी बने हैं,

उन्हें बधाई देता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि वे पूर्ण समर्पण, प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही निवर्तमान पदाधिकारियों का भी सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ, क्योंकि संगठन में उनकी भूमिका अब भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्हें पार्टी के कार्यों से निरंतर जुड़े रहना है और संगठन को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय रहना है। कहा कि हमें सामूहिक प्रयास और एकजुटता से पार्टी को आगे ले जाना है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में सतत कार्य करें।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने भी अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पार्टी की विचारधारा को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाएँ और संगठन को और मजबूत करें। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेंगे।

नगर मंडल के नव मनोनीत पदाधिकारी महामंत्री मुकेश कोली, शरण संधू, उपाध्यक्ष प्रकाश पंत, प्रकाश अरोड़ा, आरती दुबे, पूरन भट, मंत्री माधुरी विशेन, मधु गुप्ता, विनोद कोली, निखिल दीक्षित, कोषाध्यक्ष संदीप गोयल, कार्यालय मंत्री मलकीत सिंह, मीडिया संयोजक श्याम बिष्ट, आईटी संयोजक चंदन जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक सुनीता गंगवार का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, ओम तनेजा, निवर्तमान सभासद संदीप अरोड़ा, राजकुमार तनेजा, संजीव खन्ना, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, हीरा सरकार, राकेश गुप्ता, विनोद कोली, राजकुमार कोली, मिथुन मंडल, धनीराम, महेंद्र गुप्ता, कविता मान, दया डसीला, लता गंगवार, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, नंदू सिंधी, जितेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, महेंद्र ठाकुर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!