Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पौड़ी पुलिस लक्ष्मण झूला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर रही है सार्थक पहल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- राज्य की सबसे बड़ी तीर्थाटन और पर्यटन की चार धाम यात्रा आने वाले कुछ दिनों में  आरम्भ होने वाली है उससे पूर्व पौड़ी पुलिस के द्वारा चार धाम यात्रा की तैयारियों  को लेकर अपनी कार्यवाही को तेज कर दिया गया है जिसके तहत पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा थाना लक्ष्मणझूला को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और जिसमें मुख्य रूप से थाना क्षेत्र में परिवहन करने वाला वीकेंड ओर  चार धाम यात्रा से संबंधित ट्रैफिक है जिसमें ऋषिकेश क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव अधिक होने पर वीकेंड ओर  चार धाम यात्रा के दौरान वाहन अपने गंतव्य को रवाना होने के लिए गरुड़ चट्टी वाया हिल टॉप लक्ष्मण झूला ओर  पशुलोक  बैराज तथा चीला होकर अपने गंतव्य को रवाना किए जाते है

 

पूर्व के वर्षों से ही ट्रैफिक संचालन की यह व्यवस्था  रही है, सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे इसके लिए  क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार  ओर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा गरुड़चट्टी से पशुलोक बैराज तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण करके ऐसे  बोटलनेक पॉइंट और संकरे मोड़ वाले स्थानों का  चयन किया गया है जिन स्थानों पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने पर वाहनों की आवाजाही पर जाम की स्थिति बन जाती है,इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा बताया गया है की इस संबंध में लोक निर्माण विभाग डिवीजन दुगड्डा  से संपर्क स्थापित किया गया है ओर आने वाले दिनों में ही इस पर कार्यवाही की जाएगी जिससे लक्ष्मणझूला क्षेत्र में वीकेंड ओर  चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक  व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!