Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पुलिस लाइन पौड़ी में आधुनिक जिम्नेजियम का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों और आमजन को मिलेगा लाभ…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – पुलिस लाइन पौड़ी में नव निर्मित आधुनिक जिम्नेजियम का उद्घाटन किया गया। इस जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल और हाइपर एक्सटेंशन जैसे अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं।

जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बेहतर बनाना है। नियमित व्यायाम से न केवल तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं में राहत मिलेगी, बल्कि आत्मविश्वास और ऊर्जा स्तर में भी वृद्धि होगी।

इस पहल से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही, आमजन भी नाममात्र शुल्क पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह कदम फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है।

पुलिस प्रशासन का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि समाज में फिटनेस को लेकर सकारात्मक संदेश भी देगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!