Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

शांत वादियों में हूटर बजाते हुए मर्यादा बिगाड़ना पड़ा युवकों को भारी, वाहन सीज कर यूपी के युवकों की उतारी खुमारी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में  पुलिस चौकी श्रीकोट के पास  तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले वाहन चालक अनुराग त्रिपाठी,निवासी कानपुर उ.प्र. जिसके द्वारा वाहन के शीशों में ब्लैक फिल्म व वाहन में हूटर लगाकर वाहन को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता व हुड़दंग किया जा रहा था।

 

पुलिस टीम द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालक व वाहन में सवार अन्य तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते मौके पर सभी को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मिशन मर्यादा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने या अमर्यादित आचरण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

नाम पता अभियुक्त

  1. अनुराग त्रिपाठी पुत्र विनोद कुमारत्रिपाठी, निवासी इन्दिरा नगर, कानपुर उ.प्र.
  2. आयुष त्रिपाठी पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी, निवासी कुंवरपुर, कन्नौज उत्तर प्रदेश।
  3. आलोक चौबे पुत्र दयानन्द चौबे, निवासी दुर्गवलिया, कुशीनगर उ.प्र.
  4. शिवम यादव पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी कन्नौज, उ.प्र.

और पढ़ें

error: Content is protected !!