Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 3 माह की मासूम बच्ची की लाश, शरीर पर मिले नीले निशान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में दुधमुंही एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर नीले निशान थे। बच्ची की मां उसे केयरटेकर को सौंपकर किसी काम से रिश्तेदारी में हरिद्वार गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़े गुरुद्वारा के पीछे महादेव कॉलोनी निवासी डॉ. विजय सिंह ने रविवार को पुलिस को फोन किया। उन्होंने एक मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में चारपाई पर तीन माह की बच्ची के मृत पड़े होने की सूचना दी। बताया कि बच्ची के शरीर पर नीले निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची चारपाई पर मृत पड़ी थी।

 

सूचना पर कोतवाली से एसएसआई अनिल जोशी व चौकी प्रभारी विपुल जोशी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही बच्ची के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ करने पर पता चला कि 18 फरवरी को महादेव कॉलोनी में रेहड़ निवासी अनिल कुमार के घर की दूसरी मंजिल में जसविंदर कौर अपनी दुधमुंही बेटी के साथ किराये पर रहने आई थी। वह तलाकशुदा है और उसका पूर्व पति राजस्थान में काम करता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि 20 फरवरी को जसविंदर बेटी को ग्राम धनौरी निवासी केयरटेकर सुरजो को सौंपकर खुद हरिद्वार में रिश्तेदारी में चली गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!