Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

काशीपुर रामनगर मार्ग पर मजार को हटाया, भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली ने मजार को हटाने की उठाई थी मांग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रिपोर्टर सुनील शर्मा काशीपुर

काशीपुर । प्रदेश में धामी सरकार द्वारा हटाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत आखिरकार काशीपुर रामनगर हाईवे पर बनी मजार को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीले पंजे ने  ध्वस्त कर दिया और प्रशासन  ने खड़े होकर जेसीबी से इसे हटा दिया। उल्लेखनीय है कि काशीपुर के भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने इसे हटाने के लिए आवाज उठाई थी।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के  पीरुमदारा इलाके में काशीपुर रामनगर हाइवे पर बनी,एक राइस मिल के बाहर बनायी गयी  एक अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया,

यह अवैध मजार एन एच के चौड़ीकरण में बाधक हो रही थी जिस कारण दो हफ्ते पहले इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसे नहीं हटाया गया जिस कारण नोटिस की  अवधि पूरी होने पर डीएम नैनीताल के निर्देश पर इसे एन एच के अभियंताओं ने हटा दिया। मजार को हटाने की कारवाई के दौरान एन एचकेअभियंता,एसडीएम रामनगर, तहसीलदार, कोतवाल रामनगर और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही । मजार के हटने से अब सड़क चौड़ीकरण  में आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!