Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

लालकुआं न्यूज़:- वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार अजय अनेजा ने तेज किया चुनाव प्रचार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- नगर पंचायत लालकुआं में चुनाव को लेकर सरगर्मियां दिन पर दिन तेज होती जा रही हैं इसी क्रम में यहां सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार अजय अनेजा ने अपने चुनाव चिन्ह कैमरे के साथ चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वह स्वयं डोर टू डोर अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और लोगों से बहुमतरूपी आशीर्वाद मांग रहे हैं।  उनका कहना है कि जनता का अपार सहयोग भी उन्हें निरंतर मिल रहा है यदि वह वार्ड के सभासद बने तो सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को बढ़ावा देंगे और एक आदर्श वार्ड के रूप में वार्ड नंबर 5 जाना जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि बेहतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जनता को मुहैया करना, सभी के सुख दुख में हमेशा की भांति निरंतर सहभागिता करना, साफ स्वच्छ सड़कें और गंदे पानी की नालियों के माध्यम से बेहतर निकासी की व्यवस्था करना और मानसून सीजन में युद्ध स्तर पर कीटनाशक दवाइयों छिड़काव करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता के सहयोग के बाद वह है इन सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का काम करेंगे। मेरे द्वारा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोगों को साथ लेकर हमेशा सभी की सेवा की गई है और हमेशा सभी वार्ड वासियों की सेवा की जाएगी

और पढ़ें

error: Content is protected !!