Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

उत्तराखंड की बिजली अडानी के हाथों में गिरवी : जितेन्द्र सरस्वती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने विद्युत विभाग को अदानी के हाथों बेच दिया। उत्तराखंड के अंदर पावर कॉरपोरेशन द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीटर के स्थान पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर गरीब विद्युत उपभोक्ताओं के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधारण इलेक्ट्रॉनिक मीटर पर बिल जमा न करने पर पेनल्टी पड़ती है,

 

जबकि स्मार्ट मीटर लगाने पर अगर किसी ने रिचार्ज नहीं किया तो तत्काल इसकी आपूर्ति बंद हो जाती है। किसी गरीब परिवार का कोई छात्र अगर अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहा होगा और मीटर रिचार्ज ना होने के कारण उसकी सप्लाई बंद हो जाएगी। ऐसे में उसके भविष्य भी अंधकार में हो जाएगा। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में अडानी और अम्बानी के इशारों पर चल रही है। उत्तराखंड में जिस तरह से अदानी ग्रुप को स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया गया है,

 

उससे साफ जाहिर होता है कि डबल इंजन की सरकार दोनों इंजनों में पैसा भरकर अडानी की जेब को गर्म कर रही है, और गरीब के हितों पर कुठाराघात कर रही है । कांग्रेस भाजपा सरकार की विद्युत विभाग को प्रीपेड मीटर लगाने के नाम पर अडानी के हाथों में बेचने की नीति का विरोध करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!