Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

हल्द्वानी रोडवेज में युवाओं की भीड़, प्रशासन के फूले हाथ पैर……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी रोडवेज में सोमवार को अचानक युवाओं की भारी भीड़ जमा हो गई पड़ोसी राज्यों से आए युवाओं को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से पिथौरागढ़ आर्मी की भर्ती के लिए बस पकड़नी थी। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आए युवाओं को देख रोडवेज प्रशासन की हाथ पांव फूल गए। मौके पर सिटी म   जिस्ट्रेट और आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने मोर्चा संभाला दोपहर तक रोडवेज और केमू की 34 बसों से युवाओं को पिथौरागढ़ के लिए रवाना किया गया।

 

उसके बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में युवाओं का आने का सिलसिला जारी था। सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि पिथौरागढ़ आर्मी की ट्यूटोरियल भर्ती में भाग लेने के लिए युवा आए हैं जिनके लिए बस का इंतजाम किया जा रहा है। वहीं आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि अब तक 34 बसों में युवाओं को भेजा जा चुका है और भी बसों का इंतजाम किया जा रहा है छात्रों का हंगामा देखते हुए प्रशासन ने मौके पर फोर्स भी बुला दी हालांकि युवाओं की पिथौरागढ़ के लिए बस दिए जाने की मांग थी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!