Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

नैनीताल- बुआ के घर रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दी, दिवाली की खरीदारी के लिए रुपये मांगे थे…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- बिंदुखत्ता के संजयनगर प्रथम में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। युवक अपनी बुआ के घर में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी हरीश चंद्र जोशी (28) काफी समय से अपनी बुआ के घर में रह रहा था।

 

यहां उसकी दो बुजुर्ग बुआ रहती हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि हरीश डिप्रेशन का शिकार था। मंगलवार शाम को उसने बुआ से दीपावली की खरीदारी के लिए रुपये मांगे। बताया जा रहा है कि बैंक से रुपये निकालने के लिए आधार कार्ड देने में थोड़ी देर हो गई। इससे नाराज होकर हरीश अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली।

 

इसके बाद पंखे पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंचीं सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जवान भतीजे की मौत से दोनों बुजुर्ग महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!