Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

घर में घुसकर तीन महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, तीनों घायल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के ग्राम सभा सलकोट में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में पदमा देवी (50) पत्नी कृष्णा राम, कस्तूरा देवी (40) पत्नी जीवन लाल और मीना देवी (30) पत्नी फकीर राम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके के पहुंचे और लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

 

तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही भाजपा  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने की मांग की। तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!