Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

नाग को मार डाला, एक घंटे बाद नागिन ने युवक की ली जान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बरेली- बरेली के कैंट थाना के गांव क्यारा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जो अभी तक फिल्मों में देखा और कहानियों में सुना गया। वह हकीकत में सामने आया तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, मंगलवार को खेत में पुआल को इकट्ठा कर रहे युवक ने वहां निकले नाग को मार दिया। इसके एक घंटे बाद ही नागिन ने उसे डस लिया। इससे युवक की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि धान कटने के बाद पुआल इकट्ठा कर रहे युवक ने नाग को लाठी से मार दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद खाना खाकर वह दोबारा खेत पर गया तो उसी जगह मिली नागिन ने युवक को डस लिया।

 

नागिन का विष इतना घातक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। क्यारा निवासी गोविंदा कश्यप (32) मजदूरी करके पत्नी नन्ही देवी व पांच बच्चों के परिवार को पालता था।  मंगलवार सुबह वह गांव निवासी अतुल सिंह के खेत से धान का पुआल काट रहा था। गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह के मुताबिक पुआल में कोबरा नाग था जिसे देखकर गोविंदा घबरा गया। उसने लाठी से नाग का फन कुचलकर उसे मार दिया। फिर उसे मौके पर ही छोड़कर खाना खाने चला गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!