Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

शिक्षक सन्तूदास, राकेश कंडवाल, पत्रकार मनोज नौडियाल सहित 50 विभूतियों को मिला उत्तराखण्ड रत्न सम्मान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ और मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित कर अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे प्रदेश के नामी व्यक्तियों को नगर निगम ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। बेहतरीन शिक्षण और जनसेवा के कार्यों में समर्पित भूमिका निभाने के लिए शिक्षक सन्तूदास संकुल समन्वयक खैरासैंण को उत्तराखण्ड रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

 

सम्मानित होने वाली अभिभूतियों में उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए मनोज नौडियाल, रा इ का कांडाखाल के योग शिक्षक राकेश कंडवाल, प्रधानाचार्य लखपतराज कुकरेती, सब इंस्पेक्टर सुमन लता सहित 50 व्यक्ति शामिल थे। बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। मनोज नौडियाल को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ का जिलाध्यक्ष पौड़ी बनाया गया।

 

मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, राजेन्द्र अणथ्वाल और कार्यक्रम आयोजक आर डी शर्मा ने इन अनुकरणीय विभूतियों से समाज को सीख लेकर उन्नत समाज निर्माण में अपनी जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता बताई। मेरी आवाज़ सुनो जन कल्याण समिति की पौड़ी गढ़वाल जिला अध्यक्ष महमूदा मुस्कान को उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा गया

और पढ़ें

error: Content is protected !!