Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर की बैठक…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बिंदुखत्ता, इंद्रानगर: वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत पिछले तीन माह से शासन में लंबित पत्रावली पर अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए #राजस्व_ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर बिंदुखत्ता के गणमान्य नागरिकों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक इंद्रानगर स्थित वन अधिकार समिति कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए एक शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री और राजस्व सचिव से मुलाकात करेगा। साथ ही, इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए स्थानीय विधायक से भी संपर्क साधा जाएगा।

 

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने इस बात पर जोर दिया कि राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी होने से क्षेत्र के निवासियों को उनके अधिकारों की सुरक्षा मिलेगी और विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी। बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश पर वन अधिकार समिति की सहायता से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा परिवार रजिस्टर बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

 

बैठक में अध्यक्ष अर्जुन नाथ, सचिव भुवन भट्ट, संरक्षक श्याम सिंह रावत, धरम सिंह, चंद्र सिंह दानू, राम सिंह पपोला, रमेश गोस्वामी, सदस्य उमेश भट्ट, गोविंद बोरा, कविराज धामी, हरेंद्र बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप कोश्यारी, कुन्दन चुफाल, नन्दन बोरा, बलवंत बिष्ट, गणेश कांडपाल, रंजीत गडिया सहित कई गणमान्य नागरिक एवम् पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!