Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- महिला पर रखता था गंदी नजर, मना करने पर पति पर जानलेवा हमला; बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बनभूलपुरा पुलिस ने एक युवक पर हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक पड़ोस में रहने वाली महिला को गंदी नजर से देखता था। मना करने पर आरोपी ने महिला के पति, देवर और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि जब वह निजी कार्यों के लिए छत पर जाती थी

 

तो आरोपी गांधीनगर निवासी अनिल प्रतिदिन अपनी छत पर आकर गंदी नीयत से उसे देखता था। 21 सितंबर को वह छत पर गई तो आरोपी उसे देखने लगा। शिकायत होने पर आरोपी और उसके परिजनों ने माफी मांगी ली। आरोप है कि 28 सितंबर की रात दोबारा आरोपी ने फिर वही किया। महिला ने इसकी जानकारी पति को दी तो वह युवक के घर पहुंचे।

 

आरोप है कि युवक ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव में देवर और अन्य लोग भी घायल हो गए। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) और 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!