Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए दिग्गज नेता…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- जिला कांग्रेस के आह्वान पर जिले भर के कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली, जो नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंची। लेकिन जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया था। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार कर लिया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाने ने सफल रहे।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!