कोटद्वार- सी० बी० एस० ई० नोर्थ जोन – 1 ताईनक्वाडीं गर्ल्स चैम्पियनशिप सितम्बर 2024 हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल, हस्तिनापुर, मेरठ में आयोजित हुई, जिसमें पदमपुर मोटाढाक स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल से बालिका वर्ग में अण्डर महिला वर्ग में अण्डर 14, 29 कि०ग्रा० भारवर्ग में कनिका नेगी के कास्य पदक जीता और सीनियर 19, 46 कि०ग्रा० भारवर्ग में साक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर नैशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वाइफाई किया साक्षी का नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चयन होने पर समस्त विद्यालय ने खुशी व्यक्त की तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी ने बालिका को शुभकामनाएँ प्रेषित की।
साथ ही उन्होनें ताईक्वांडो कोच चारू संगम जी को भी शुभकामनाएँ दी तथा बताया की दोनों की मेहनत, लगन एवं कठिन परिश्रम के द्वारा ही साक्षी को सफलता प्राप्त हुई है। भविष्य में आप इसी प्रकार से विद्यालय का नाम रोशन करोंगे दिनांक 9 से 13 अक्टूबर में होने वाली मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर


जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) में सी० बी० एस० ई० नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में साक्षी पुत्री श्री दलीप चन्द्र सिंह बारहवीं कक्षा की छात्रा सीनियर महिल वर्ग अण्डर- 19 भारवर्ग 46 कि0ग्रा0 में विद्यालय नवयुग पब्लिक स्कूल की ओर से प्रतिभाग करेंगी।स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी जी, ताइक्वांडो कोच चारू संगम एवं समस्त शिक्षकों ने उधमसिंह नगर में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप बाजपुर, उत्तराखण्ड के लिए साक्षी को अग्रिम शुभकामनायें दी।

Skip to content











