तीन छात्राओं पर ततैया के झुंड ने किया हमला, शोर मचाने पर लोगों ने बचाया……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- गरमपानी खैरना राजकीय इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं पर शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। तीनों का सीएचसी गरमपानी में चिकित्सक ने इलाज किया और बाद में घर भेज दिया। नैनीताल जिले के गरमपानी खैरना राजकीय इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं पर शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। तीनों का सीएचसी गरमपानी में चिकित्सक ने इलाज किया और बाद में घर भेज दिया।

 

इस हमले में सायना (14), निशा (14) और तनिशा (15) तीनों निवासी खैरना घायल हो गईं। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो स्थानीय लोग और शिक्षक मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीनों को गरमपानी सीएचसी में भर्ती किया गया। सीएचसी की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी ने तीनों छात्राओं को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!