Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

30 वर्ग मीटर प्लाट में 1 किलो 700 ग्राम धान हुई प्राप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने आज जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर तहसील पौड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत  ग्राम पंचायत बौसरी में खरीफ धान की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने बौसरी गांव के कृषक मदन सिंह  के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमे  1 किलो  700 ग्राम  धान की फसल प्राप्त हुई।

 

जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्ट्री आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए धान के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी  ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है।

 

कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इस अवसर मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी रविंद्र चौहान, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविन्द भट्ट, सहायक कृषि अधिकारी अंकिता नेगी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राकेश शर्मा,  ग्राम प्रधान प्रमिला देवी सहित ग्रामीण काश्तकार महिलाएं उपस्थित  थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!