Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

सीतापुर आँखों का अस्पताल बना भूत बंगला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) 1985 में स्थापित सीतापुर आँखों का अस्पताल आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता नजर आ रहा है, यह हॉस्पिटल कभी 300 से 400 ओपीडी के लिए जाना जाता था, जिसमें दूरदराज से लोग यहां पर आकर अपनी आंखों का इलाज कराया करते थे। लेकिन अब अस्पताल में केवल 5 लोगों का स्टाफ है जिसमें एक डॉ , कंपाउंडर , सेवक , सफाई कर्मी और एक चौकीदार मौजूद है। कई बार स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा  ने भी इस के कायाकल्प के लिए बीड़ा उठाया।  उनके अथक प्रयासों से इसके जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सरकार से दो करोड़ रुपए भी अवमुक्त करा दिये  लेकिन वह पैसा अभी तक अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए नहीं पहुंच पाया। आज भी यहां पर दर्जनों मरीज इस जर्जर हालत भवन में आकर अपना इलाज कराते हैं लेकिन भवन  कब कर गिर जाए इससे कभी इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं लोगों का कहना है कि इस अस्पताल के बराबर में लाश घर है रात को यहां पर छम छम की आवाजें भी सुनाई देती हैं, मजे की बात तो यह है कि आज तक इस अस्पताल का उद्घाटन नहीं हो पाया । शिला पट आज भी खाली पड़ा है, सबसे पहले इसके उद्घाटन के लिए देश की प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को आमंत्रित किया गया था उसके बाद राजीव गांधी को आमंत्रित किया गया और उसके बाद वीर बहादुर को भी आमंत्रित किया गया मगर दुख का विषय यह है कि तीनों इस दुनिया से रुखसत हो गए लेकिन  उद्घाटन स्थल तक नहीं पहुंच पाए,, यह भी बता दे की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी  ने इस अस्पताल का सपना देखा था और उन्होंने ही इस अस्पताल की जमीन अवमुक्त करा कर इसको बनवाया था

और पढ़ें

error: Content is protected !!