रामनगर: हत्या के प्रयास का आरोपी 2 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नैनीताल पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह मामला 27 सितंबर 2024 को थाना रामनगर में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा।

हाल ही में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतावनी तिराहा (टेड़ा गांव रोड) पर घेराबंदी कर आरोपी प्रियांशु बिष्ट उर्फ बंश ठाकुर को दबोच लिया। आरोपी मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में रामनगर क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना रामनगर पुलिस और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!