Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से लड़ी विधायक का चुनाव……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने बृहस्पतिवार को सुबह 66 विधानसभा रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया, और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकप्रिय प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी बहुमत से विजई बनाने की अपील की l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा दिनेशपुर से सटे हुए ग्रामीण क्षेत्र ग्राम खटोला, ग्राम राधाकांतपुर, ग्राम लखीपुर, पहुंची,

 

जहां उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस नेता डॉक्टर सुमिरन पांडे के आवास पर कार्यकर्ताओं के संग बैठक की बैठक की l यहां श्रीमती शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह पूरी निष्ठा, लगन,समर्पण के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने में कोई कोर कसर बाकी न छोड़े, उन्होंने बूथ स्तर पर एजेंटों से भी चर्चा की l इस दौरान श्रीमती शर्मा ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिली, और उन्हें आवश्यक टिप्स दिए l

 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत,डॉक्टर सुमिरन पांडे, जगदीश वैध, विश्वनाथ, पीयूष कांत, श्रीपद मंडल,रुपेश गोलदार,मृणाल,कृष्ण कांत,नंदिनी राय,ममता,किरण,सहित कांग्रेस नेता अनिल शर्मा भी उपस्थित थे l

और पढ़ें

error: Content is protected !!