Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

SST टीम द्वारा एक सवीफ्ट डिजायर कार से बरामद किये 06 लाख रुपए…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चैकिंग हेतु गठित SST टीम द्वारा आज दिनांक 04-04-2024 को लोहिया पुल बार्डर थाना आई0टी0आई0 में चैकिंग के दौरान एक  स्वीफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर DL1ZB5573  जिसमे कुल 02 व्यक्ति सवार थे। कार को चैक किया तो कार की पिछली सीट पर एक बैग को चैक करने पर उक्त बैग में 06 लाख रुपए बरामद हुए।

 

उक्त व्यक्तियों द्वारा उक्त बरामद धनराशि को अपना होना बताया तथा बताया कि उनकी गुड़गांव में लॉजिस्टिक की कंपनी है। आज गुड़गांव से धामपुर अपने ड्राइवरों को वेतन देने के लिए उक्त धनराशि को ले जा रहा था। उपरोक्त द्वारा उक्त बरामद धनराशि के सम्बन्ध में कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

क्योंकि वर्तमान में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है तथा बिना वैध कागजातों  के इतनी बड़ी धनराशि ले जाना प्रतिबंधित है। अतः उक्त बरामद धनराशि को कब्जे लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी के संबंध में संबंधित को सूचित किया जा रहा है।

बरामद धनराशी–

1- 500 रुपए के कुल 1200 नोट कुल 06 लाख रुपए।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!