Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान के लिए समस्त विकासखंड़ों के मतदाताओ को किया गया जागरूक……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए समस्त विकासखंड़ों के मतदाताओ को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से गढ़वाली भाषा में मतदाताओं को पोस्ट कार्ड भेजकर मतदान की अपील की जा रही है। लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा भी वीडियो क्लिप बनाकर मतदाताओं को आने वाले 19 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद के समस्त मतदाताओं को अपने-अपने मतदेय स्थल में जाकर आगामी 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाताओं को गढ़वाली भाषा में भेजे जा रहे मतदान अपील का मतदाताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की शपथ भी ली है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!