Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

राजकुमार ठुकराल ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिवरात्रि के उपलक्ष्य में संजय नगर खेड़ा के खुदीराम बोस नगर कॉलोनी के शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही विधायक ठुकराल ने मनकामेश्वर मंदिर रविंद्र नगर, सुभाष कालोनी, संजय नगर, आदि मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की और वहां पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त काविंरयों का स्वागत किया।

 

पूर्व विधायक ठुकराल ने कांवरियों को प्रसाद भी वितरित किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांवर यात्रियों  की सेवा मात्र एवं दर्शन से हर मनोकामना पूर्ण होती है एवं भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।

 

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का पर्व हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। शिव पार्वती के मिलन के इस पर्व को देश भर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शिवरात्रि का पर्व हमें बुराईयों को त्यागकर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!