Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की अध्यापिका गोल्ड मेडल से सम्मानित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की फिजिकल एजुकेशन विषय में कार्यरत अध्यापिका मनीषा गुसाईं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में मास्टर आफ़ फिजिकल एजुकेशन में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के द्वारा बुधवार 21 फरवरी को  पी.जी. कॉलेज  ऋषिकेश के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया ।

 

स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर वी एम चौधरी ने मनीषा गुसाई को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूल एवं शहर के लिए गौरवान्वित क्षण है स्कूल के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा की मनीषा गुसाईं एक श्रेष्ठ अध्यापिका होने के साथ एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल की खिलाड़ी भी हैं. यह उपलब्धि उनके लगन एवं मेहनत का परिणाम है। स्कूल प्रबंधन उनके  उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!