Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

जबरदस्त हंगामा, नगर आयुक्त बोले गौशाला बनेगी तो यही बनेगी, चाहे जो कर लो……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शहर में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा किए गए सरकारी भूमि को अपने कबजे में लिया जा रहा है इसी के चलते बरेली रोड  स्थित नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मुक्त कराने पर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान नगर प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई जमीन में अस्थाई गौशाला खोलने पर जमकर विवाद हो गया।

मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से स्थानीय महिलाएं भीड़ गई काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा अब गौशाला खुलेगी तो यही खुलेगी चाहे जो करना है कर लो। विदित है कि एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही।

 

इसके बाद शुक्रवार को वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा  खड़ा किया । उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी करो खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भी अपनी बात पर अड़े रहे उन्होंने कहा गौशाला खुलेगी तो यहीं ही खुलेगी चाहे कुछ कर लो। काफी देर तक गहमा गहमी, विवाद के बीच प्रशासन ने लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन हंगामा जमकर चला रहा। फिलहाल किसी भी नतीजे पर निर्णय नहीं हो पाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!