Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

नहर में डूब रही युवती को पुलिसकर्मी ने बचाया…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

फरीदाबाद- घरवालों से नाराज होकर एक युवती ने सोमवार दोपहर गुरुग्राम नगर में छलांग लगा दी। पास ही ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान ने समय रहते युवती को डूबने से बचा लिया। ईएसआई रणजीत घोष ने बताया कि वह सोमवार दोपहर सेक्टर-28 चौक पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान कर रहे थे।

 

इसी दौरान एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गुरुग्राम नहर में एक युवती ने छलांग लगा दी है। वह अपने साथ होमगार्ड ओमबीर और यतिन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवती खुद को बचाने के लिए पानी में हाथ पैर मार रही है। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से सहयोग लिया और चुन्नी के माध्यम से युवती को बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती के भाई को मौके पर बुलाया गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस युवती व उसके भाई से पूछताछ कर रही है।

 

शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। परिवार के लोगों को डराने के लिए वह नहर के पास आ गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!