Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

गणेश जोशी ने 8 लाख की लागत से बने पैड पॉलीहाउस का उद्धघाटन किया…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- मा0 कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज जिला योजना अंतर्गत वित्त पोषित जनपद के उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान में कृषकों को हाइड्रोपोनिक विधि से प्रशिक्षण हेतु 8 लाख की लागत से बने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्थापित फेन एण्ड पैड पॉलीहाउस का उद्धघाटन किया।

 

उन्होंने कहा कि हाइड्रोपोनिक विधि से बने इस पॉलीहाउस में जल के एक-एक बूँद का सही इस्तेमाल किया जाता है। इस पॉलीहाउस में हम बेमौसमी सब्जी-फल भी उगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश के अन्दर 50 हजार से अधिक पॉली हाउस लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल का होगा तब उद्यान, मिलट्स के क्षेत्र में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे।

 

ऐसे में इन योजनाओं की अपनी अलग महत्त्वता हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, निदेशक यूआइआरडी आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!