Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

हल्द्वानी-एक किलो अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नशे पर एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रहार किया है। यहां 1 किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है आपको बता दें। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को साकार करने के लिए पुलिस द्वारा अवैध नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

जिसके तहत बीती रात काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी अनीस अहमद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर काठगोदाम के हैडाखान क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति को एक किलो 50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तस्कर यशपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी–ग्राम कौंता, थाना खनस्यु, नैनीताल के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

वहीं तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह हैड़ाखान क्षेत्र से चरस लेकर आता है और हल्द्वानी शहर के अलग अलग स्थानों में बेचकर पैसे कमाता है। बीती रात में भी वह इसी फिराक में तस्करी के लिए निकला था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी तस्कर नशे की तस्करी में जेल जा चुका है।

 

पकड़ा गया। मिली जानकारी के मुताबिक तस्कर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, उप निरीक्षक काठगोदाम कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल चंदन नेगी, उमेश कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!