Breaking News

CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मातम में बदला नए साल का जश्न, गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और पांच घायल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए लखनऊ से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए हैं। नए साल का जश्न मनाने मुनस्यारी जा रहे लखनऊ के पर्यटकों की कार मदकोट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

इस दुर्घटना में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए। पांचों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। रविवार रात लगभग 11:50 बजे मुनस्यारी को जा रही एक कार यूपी-32 एनवी-0480 क्रेटा फगुवा मदकोट के पास तीव्र मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खाई में गिर गई। 112 नंबर से मुनस्यारी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद मुनस्यारी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक महिला पर्यटक प्रतिमा कुबाहा (28) निवासी लखनऊ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पांच पर्यटक आस्था अवस्थी (23), आकांक्षा (24), सबिता (24), प्रिया (29) और अनुराग निवासी लखनऊ घायल हो गए।

सभी घायल पर्यटकों को रात में ही पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी है। मुनस्यारी थाना पुलिस के अनुसार अभी तक मृतका के परिजन नहीं पहुचे हैं उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!