Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नववर्ष के प्रथम दिन टपकेश्वर मंदिर पहुंच महादेव का रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- नए साल के पहले दिन की शुरुआत आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तीनो बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव के रुद्राभिषेक और आशीर्वाद के साथ की। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है।जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था

 

वह सपना अब साकार होने जा रहा है।कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे।कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया जिसका कार्य मोदी जी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया।

 

कहा कि राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी क्योंकि भगवान राम के दर्शनों के लिए देश विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे।उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने की बात कही।

और पढ़ें

error: Content is protected !!