Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सीएम घोषाणाओं पर सम्बन्धित विभागों द्वारा धीमी कार्यवाही को देखते हुए अपर जिलाधिकारी को निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय स्तर पर लम्बित घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

 

जनपद से सम्बन्धित 58 सीएम घोषणाओं में 09 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी है, जबकि 25 घोषणाएं शासन स्तर पर, 21 पर कार्य अनारम्भ, जबकि 3 घोषणाओं को विलोपित किया जा चुका है।जिलाधिकारी ने विभागीय स्तर पर लम्बित घोषणाओं को लेकर कड़ी नाराजगी प्रकट की।विभागीय स्तर पर बरती जा रही

 

शिथिलता पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार को 2 दिन के भीतर शहर में स्ट्रीट लाईट लगाये जाने सम्बन्धित घोषणा पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिये। शिक्षा विभाग के स्तर पर लम्बित घोषणाओं को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि घोषणाओं पर त्वरित गति से कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित की जायेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!