Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

पिंजरे में कैद हुआ खूंखार गुलदार..देखे विडियो…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड- उत्तराखण्ड में भीमताल के नरभक्षी प्रभावित क्षेत्र में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग के अधिकारी मौक़े के लिए रवाना। डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि दुधली में पकड़े गए गुलदार के सैम्पल लेकर जांच की जाएगी, कि ये वही हमलावर नरभक्षी है या नहीं ? नैनीताल जिले में भीमताल का एक बड़ा क्षेत्र इनदिनों तीन महिलाओं को हिंसक वन्यजीव द्वारा शिकार बनाए जाने के लिए चर्चाओं में है। शासन ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए

 

मारने के आदेश दिए थे, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेकर उसे सीधे मारने से मना कर दिया था। न्यायालय में नरभक्षी को गुलदार या बाघ चिन्हित कर पाने में असफल होने पर न्यायालय ने पहले उसे चिन्हित कर कब्जे में लेने को कहा था। विभाग ने हिंसक वन्यजीव को पकड़ने के लिए 14 पिंजरे और 36 कैमरा ट्रैप लगाए। इसके अलावा कई गश्ती दल और ड्रोन कैमरे से हिंसक वन्यजीव की लोकेशन को तलाशा गया। शुक्रवार शाम तक तमाम कोशिशों के बावजूद विभाग को हिंसक वन्यजीव के पंजे, मल मूत्र, कोई फ़ोटो या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी।

 

आज सवेरे, बाघ और गुलदार के असमंजस के बीच बड़ोंन रेंज के दुधली गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पकड़े गए तंदुरुस्त गुलदार के सैम्पल लेकर इस बात की टेस्टिंग कराई जाएगी कि क्या ये वही हिंसक वन्यजीव है जिसकी विभाग को तलाश है ?

पिंजरे में खूंखार गुलदार..देखे विडियो

 

उत्तराखण्ड में भीमताल के नरभक्षी प्रभावित क्षेत्र में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग के अधिकारी मौक़े के लिए रवाना। डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि दुधली में पकड़े गए गुलदार के सैम्पल लेकर जांच की जाएगी, कि ये वही हमलावर नरभक्षी है या नहीं ? नैनीताल जिले में भीमताल का एक बड़ा क्षेत्र इनदिनों तीन महिलाओं को हिंसक वन्यजीव द्वारा शिकार बनाए जाने के लिए चर्चाओं में है। शासन ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए मारने के आदेश दिए थे,

 

जिसके बाद उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेकर उसे सीधे मारने से मना कर दिया था। न्यायालय में नरभक्षी को गुलदार या बाघ चिन्हित कर पाने में असफल होने पर न्यायालय ने पहले उसे चिन्हित कर कब्जे में लेने को कहा था। विभाग ने हिंसक वन्यजीव को पकड़ने के लिए 14 पिंजरे और 36 कैमरा ट्रैप लगाए। इसके अलावा कई गश्ती दल और ड्रोन कैमरे से हिंसक वन्यजीव की लोकेशन को तलाशा गया।

 

शुक्रवार शाम तक तमाम कोशिशों के बावजूद विभाग को हिंसक वन्यजीव के पंजे, मल मूत्र, कोई फ़ोटो या अन्य ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। आज सवेरे, बाघ और गुलदार के असमंजस के बीच बड़ोंन रेंज के दुधली गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पकड़े गए तंदुरुस्त गुलदार के सैम्पल लेकर इस बात की टेस्टिंग कराई जाएगी कि क्या ये वही हिंसक वन्यजीव है जिसकी विभाग को तलाश है ?

और पढ़ें

error: Content is protected !!