Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

राजेश शुक्ला चौथी बार बने पंडित गोविंद बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रबंध परिषद के सदस्य…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छा- किच्छा से विधायक रहे राजेश शुक्ला को महामहिम राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवन कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसंशा पर सरकार ने प्रगतिशील कृषक श्रेणी में पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला विधायक रहते हुए दो बार तथा इससे पूर्व भी एक बार कुल तीन बार पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रबंध परिषद के सदस्य रहे हैं।

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र थे तथा हमेशा विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों व मजदूरों व क्षेत्र के किसानों की समस्याओ के लिए समय समय पर प्रयासरत रहकर समाधान कराने का कार्य किया है। जिस कारण सरकार ने चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया है। वर्तमान में पंतनगर क्षेत्र से विधायक न रहते हुए भी जिस तरह से राजेश शुक्ला ने पंतनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों,

 

कर्मचारियों, मजदूरों व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुखर रहे हैं, इसी के दृष्टिगत उनके अनुभवों का लाभ पंतनगर विश्वविद्यालय एवन प्रदेश के किसानों को मिल सके सरकार ने राजेश शुक्ला को प्रगतिशील कृषक श्रेणी में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सरकार द्वारा प्रबंध परिषद का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवन कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!