Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

बाइक सवार बदमाशों ने पता पूछने के बहाने प्रोफेसर की पत्नी से लूटी चेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मोदीनगर- मोदीपोन कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही प्रोफेसर की पत्नी श्रुति शर्मा से पता पूछने के बहाने सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने श्रुति को धक्का दे दिया। कोहनी में चोट लगने सेे श्रुति घायल हो गई। मोदीपोन कॉलोनी निवासी अमित शर्मा मुरादाबाद स्थित एक कॉलेज में अस्सिटेंट प्रोफेसर है।

 

उनकी पत्नी श्रुति शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनसे किसी का पता पूछने लगे। आरोप है कि कुछ देर बातों में उलझाने के बाद बदमाशों ने मौका देखकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने श्रुति को धक्का देकर घायल कर दिया। श्रुति ने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो गए।

 

एक बदमाश ने नकाब लगाया हुआ था जबकि दूसरे ने हेलमेट सेे चेहरा ढक रखा था। कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में रोष है। तीन दिन पूर्व हरमुखपुरी कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बात कर रही महिला मुन्नी देवी से चेन लूट ली थी। पुलिस अभी तक उस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। एसीपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!