Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

गंगनहर में मिला आईटीआई के छात्र का शव….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मसूरी- क्षेत्र में चित्तौड़ा पुल के पास गंगनहर में झाड़ियों में शनिवार दोपहर आईटीआई के छात्र उदय प्रसाद (24) का शव अटका मिला। उदय की जेब में से एक मोबाइल और नोएडा आईटीआई की फीस की रसीद मिली। रसीद से उसकी पहचान हो सकी। उदय की आंख के पास चोट के निशान मिले हैं।

 

हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि गंगनहर के पास से गुजर से लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झाड़ियों से शव को बाहर निकाला। उदय प्रसाद नोएडा सेक्टर- 24 का रहने वाला था। उसके परिजनों से संपर्क कर जानकारी दे दी गई।

 

जानकारी करने पर पता चला कि उदय 11 अक्तूबर से लापता था। उदय के पिता विष्णु प्रसाद ने नोएडा के सेक्टर 24 में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। मामले में जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!