Breaking News

यहाँ 1 से 15 सितंबर 2023 तक चलाया जाएगा सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान………..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी-माननीय जिला जज /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन पर जनपद में 1 सितंबर से 15 सितंबर, 2023 तक सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान जनपद के विद्यालयों एवं कालेजों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन के साथ ही रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

जनपद में परिवहन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी के साथ ही जागरूक किया जा रहा है।

 

सड़क सुरक्षा से जागरूकता अभियान के दौरान आम जनमानस को वाहन चलाते समय वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान, निर्धारित लेन में ही चलाएँ, ओवरटेक से बनाएँ दूरी, नो एंट्री का रखे ख़ास ख्याल, सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग, गति पर नियंत्रण के साथ ही अन्य जानकारी दी जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!