Breaking News

यहाँ पुलिसकर्मी से फ़ोन कॉल पर गाली-गलौज व अभद्रता करना अधिवक्ता को पड़ा मेहेंगा, मुकदमा दर्ज………

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-उत्तराखंड में अजब गजब मामले देखने को मिल रहे हैं बीते रोज जब पुलिसकर्मी बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं काशीपुर के एडवोकेट संजय चौधरी के घर सम्मन तामील कराने पहुंचा तो वह घर पर नहीं मिले।

 

आरोप है कि जिसके बाद अधिवक्ता संजय चौधरी के द्वारा पुलिसकर्मी को फोन कर उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई। इस पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए काशीपुर पुलिस ने अधिवक्ता संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

 

इस पूरे मामले पर एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने साफ तौर पर बताया कि कानून से ऊपर कुछ नहीं है” पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था, जिस तरह से एक अधिवक्ता के द्वारा उससे अभद्रता गाली-गलौज की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!