यहाँ शिक्षक ने की छात्रा की निर्मम पिटाई,अस्पताल में भर्ती छात्रा,आरोपी शिक्षक निलंबित……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर-एक शिक्षक द्वारा छात्रा की निर्मम पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरएल विद्या मंदिर जसपुर की प्रबंध समिति ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

 

नगर से बाहर स्थित विद्यालय में तैनात शिक्षक ने पढ़ाई की बात को लेकर कक्षा 8 की छात्रा की  निर्मम पिटाई कर दी, जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। छात्रा के पिता ने अपनी पुत्री को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार कर रहे डॉ एमपी सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसे नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गयी है।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर विद्यालय में हुई इस घटना से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!