कालाढूंगी (जुबैर आलम) नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वी पुण्यतिथि पर वार्ड 3 स्थित गांधी पार्क में कार्यकर्तओं ने श्रद्धासुमन अर्पितकरने के साथ – साथ मुख्य बाजार और मुख्य बसस्टैंड पर दुकानों में घूमकर मास्क वितरण किए। वही कांग्रेस कार्यकर्तओं ने 2 मिनट का मोन रखा कर पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रधांजलि अर्पित कि । वही पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा आज पूरे देश मे इस महामारी से लोग परेशान है इसको देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश मे जरूरतमंद लोगो तक राशन पहुँचकर हर संभब मदद कर रहे है ।

आपको बता दे कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी बाजार में आने-जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को भी मास्क का वितरण किया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए लॉकडाउन का पालन करने को जागरूक किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने कोविड-19 महामारी में लगातार अपने सामाजिक दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निभाया जा रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से इससे पूर्व राशन का वितरण किया गया। तत्पश्चात सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। नदीम अहमद, हरीश मेहरा, आसिफ रज़ा, सलमान बारसी, ने कपड़े से मास्क का निर्माण किया। मुख्य बाजार एवं मुख्य बसस्टैंड में बस चालकों व हेल्परों को मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंस का ध्यान रखा गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश सचिव दीप चंद्र सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, प्रदेश सचिव संजय किरौला, नगर अध्यक्ष वकील अहमद, नीरज तिवाड़ी, गिरीश भट्ट, मनोहर सिंह, पीयूष बिष्ट, युवा नेता नदीम अहमद, हरीश मेहरा, आसिफ रजा, मोहम्मद दानिश, सलमान बारसी, जाहिद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद जुनैद, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



जुबैर आलम (सवांददाता) कालाढूंगी

Skip to content











