कब्जा करने की नीयत से भूमाफिया कालोनाइजर नीव खुदवाकर कर रहे अवैध निर्माण……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज: कब्जा करने की नियत से विवादित भूमि पर कुछ भूमाफिया कालोनाइजर नीव खुदवाकर कर विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे है। तो वही कृषि की भूमि के प्लांट काटकर उसमे नीव खुदवा कर निर्माण कार्य शुरू कराकर प्रशासन को ठेंगा दिखाया जा रहा है। आपको बता दें कि जसवंत सिंह पुत्र रिक्षपाल सिंह निवासी सरकड़ा ने उपजिलाधिकारी सितारगंज तुषार सैनी को शिकायती पत्र सौपकर कहा था कि मेरे साथ जालसाजी कर तीन रजिस्ट्रियां करवा ली गयी थी।और मुझे बाद में वो लोग पैसे देने से साफ मुकर गए।

 

मैं वार्ड नं-10(सुप्रिया कालोनी) में स्थित भूमि खाता खतौनी स०- 00732 खसरा न०-453/2 मध्य रकवा 0.394 हेक्टेयर भूमि का भूमिधर मालिक चला आ रहा हूँ।मेरे द्वारा माननीय न्यायालय खटीमा में भी तीनो रजिस्ट्रियों को रद्द करने को लेकर तीन वाद दायर किये गए है।और साथ ही तीनो रजिस्ट्रियों पर तहसील सितारगंज में 201 भू-राजस्व अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। उसके बाद भी मुझे भूमाफियों कालोनाइजर द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही है कि अगर तू जमीन पर आया तो जिंदा वापिस नही जायेगा। जिसके बाद जसवंत सिंह ने जिलाधिकारी उधमसिंहनगर व उपजिलाधिकारी सितारगंज को शिकायती पत्र दिए है।जिसपर उपजिलाधिकारी सितारगंज ने कोतवाल सितारगंज भूपेंद्र सिंह बृजवाल को लिखित में निर्देशित करते हुए कहा है कि विवादित भूमि पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उचित कार्यवाही करें।

 

लेकिन भूमाफियों कालोनाइजर द्वारा लगातार कृषि वाली भूमि पर प्लाटो को काट कर नीव खोदकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।वही पीड़ित जसवंत सिंह ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि लगभग 2 बीघा जमीन जो की मेरे नाम का बचा रकवा है को भूमाफियों कालोनाइजर द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है।वही राजस्व विभाग को बीते शुक्रवार को एक लिखित में अपनी बची भूमि की पैमाइश कराने को लेकर अर्जी दी गयी थी।

 

लेकिन अभी तक राजस्व विभाग द्वारा भी मेरी बची भूमि 2 बीघा जमीन की पैमाइश नही की गई है।तो वही भूमाफियों कालोनाइजर द्वारा जबरदस्ती मेरी पूरी विवादित भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से जेसीबी से नीव खोदकर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।लेकिन प्रशासन एक बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!