Breaking News

सीसीटीवी ने खोली चोरों की पोल, पुलिस ने ज्वेलर्स से चेन उड़ाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए

पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – घर से अचानक लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को रामनगर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता व त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2026 को कोतवाली रामनगर में एक परिजन ने सूचना दी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी और सुरागों से तलाश तेज

पुलिस टीम ने परिजनों से बालिका के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगालने और उपलब्ध सुरागों का विश्लेषण करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन की।

पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयासों का परिणाम रहा कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के महज दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

सहेली के साथ घूमने गई थी पाटकोट

पुलिस पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पाटकोट घूमने गई थी। डर के कारण उसने घर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी।

पुलिस ने नियमानुसार बालिका की काउंसलिंग कराई और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने रामनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की तत्परता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!