फरार खालिस्तान समर्थक की गिरफ्तारी के लिए देश के कोने कोने में की जा रही धड़पकड़…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) फरार खालिस्तान समर्थक अमृत पाल की गिरफ्तारी के लिए देश के कोने कोने में धड़पकड़ की जा रही है, जहाँ फरार खालिस्तान समर्थक अमृत पाल का उत्तराखण्ड आने का भी शक जताया जा रहा है जिसको लेकर उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा शक है। जिसको लेकर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद जिलेभर की पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ 5 थानों में पीएसी तैनात की जा चुकी है। साथ में कुंडा थाने में अमृत पाल के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस लाइन में दो कंपनी से अधिक पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में अराजक तत्वो पर नजर बनाने और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए है। आपको बता दें कि खालिस्तान समर्थित अमृत पाल को लेकर जनपद उधम सिंह नगर में भी अलर्ट जारी कर दिया है। अमृत पाल के समर्थन में की गयी पोस्ट को लेकर जनपद के कुंडा थाने में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा अभी चैक पोस्ट, बॉडर को अलर्ट करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

काशीपुर, कुंडा, बाजपुर, गदरपुर और नानकमत्ता थानों पीएसी को तैनात किया गया है। दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में पुलिस लाइन में रखा गया है। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अपने अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अराजकतत्वों में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।

 

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की एक टीम नजर बनाए हुए है। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि माहौल खराब करने या खालिस्तान समर्थन में किसी भी तरह की पोस्ट को अपलोड या शेयर करने वाले लोगो के खिलाफ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। उन्होंने बताया की गुरविंदर सिंह  वैस उर्फ बाबी के खिलाफ थाना कुंडा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक द्वारा खालिस्तान समर्थित अमृत पाल के पक्ष में पोस्ट सोशल मीडिया में अपलोड किया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!