बाजपुर-ग्राम प्रधान द्वारा होली चौक को पार्क बनाए जाने एवं उस पर ग्राम कब्जा किए जाने के विरोध में ग्राम खमरिया के दर्जनों आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान देवेंद्र सैनी के नेतृत्व में एसडीएम राकेश चंद तिवारी को ज्ञापन सौंपकर होली चौक को कब्जे से मुक्त कराते हुए होली दहन करने की अनुमति दी जाए।पूर्व प्रधान देवेंद्र सैनी ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को विश्वास में लेकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत होली चौक की भूमिका पार्क के नाम दर्ज कराया गया।
पंचायत निधि एवं मनरेगा से पार्क की चारदीवारी एवं सौंदर्यीकरण कराया गया। बरसों से हमारे पूर्वज यहीं पर होली चौक पर होली दहन करते हैं लेकिन 3 वर्ष से ग्राम प्रधान द्वारा होली चौक को पार्क बनाकर उसमें ताला लगा दिया जाता है होली दहन करने के लिए होली चौक का ताला खुलवाने के लिए कहा जाता है तो विवाद खड़ा हो जाता है। जिसको लेकर संयुक्त ग्रामीणों ने एसडीएम से अनुरोध करते हुए कहा होली दहन के लिए पार्क का ताला ग्राम प्रधान को पहले ही होली के समय पर खोल देना चाहिए इसके साथ ही स्कूल में ग्रामीणों का शादी समारोह का कार्यक्रम होता था


जो ग्राम प्रधान द्वारा बंद करा दिया गया है।ग्राम प्रधान गोपाल सिंह डोगरा ने कहा मेरे द्वारा ग्राम खमरिया का सुंदरीकरण किया गया है ग्राम में पार्क बनाया है ग्रामीणों के लिए होली दहन के लिए मना नहीं किया है लेकिन उसकी साफ-सफाई एवं स्कूल में शादी समारोह के लिए भी मना नहीं किया गया है
लेकिन वहां सफाई की जिम्मेदारी कौन लेगा शादी करने के बाद सारा कचरा फैला कर ग्रामीण चले जाते हैं जिससे पढ़ने वाले बच्चों पर उसकी स्माइल से बुरा असर पड़ता है।इस मौके पर चरण सिंह दीपक कुमार हरीश सिंह,विकास, लक्ष्मण,नरेंद्र,राजकुमार,कौशल, सुखदेव,राजेश,जसविंदर,गोवर्धन, अनिल सिंह,चंद्रपाल,दीपू,कैलाश, मोहन,शेर सिंह आदि मौजूद थे।

Skip to content











