Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सीएम धामी ने दी बधाई, जानें हरीश रावत की राय….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने के लिए सीएम धामी ने दी बधाई….. 

देहरादून- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मोदी सरकार का नौवां बजट पेश किया। इसमें उन्होंने कई बड़ी योजनाओं का एलान जारी किया। वहीं कई तरह के पुराने शुल्कों को हटाने का भी एलान किया। मध्यम वर्ग को आम बजट में जिस राहत का तीन साल से इंतजार था, वह आखिरकार मिल गई। लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच बड़ी घोषणाएं कीं। वहीं अब बजट को लेकर पक्ष-विपक्ष और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट को लेकर कहा कि ‘में पीएम मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं और देश के लोगों के सामने शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।

 

यह बजट देश के साथ-साथ दुनिया के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। बजट को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि लगता है प्रधानमंत्री के पास युवाओं के लिए कोई शब्द नहीं है। बेरोजगारी को हल करने के लिए कोई बात नहीं की गई, युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है। सोशल और एजुकेशन के क्षेत्र में बहुत माइनर वृद्धि है। सोशल सेक्टर को अनदेखा किया गया है। तो ऐसे बजट को केवल चंद शब्दों का बजट कहा जा सकता है। जिससे देश की किसी समस्या का कोई समाधान नहीं होगा। क्या क्या हो सकता है महंगी सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को 16 फ़ीसदी बढ़ाया गया। ब्लेंडेड सीएनजी पर जीएसटी हटेगा।

 

कीमतों में आएगी कमी कंपाउंडेड रबड़ पर बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी की गई। महंगा होगा। सोने के बार से बने आभूषणों पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा किचन में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 15% की गई। क्या क्या हो सकता है सस्ता? प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट। मोबाइल पुर्जों और कैमरा लेंसों के आयात शुल्क में छूट का प्रावधान। हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए आयात सीमा शुल्क में छूट।

और पढ़ें

error: Content is protected !!