Breaking News

बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम

बलात्कार के आरोपी को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….

काशीपुर- गुरुवार को वादिनी XYZ  ने थाना कुण्डा में तहरीर दी और कहा कि वह काशीपुर में किराये के मकान में रहती है और अपना मकान बनाने के लिये प्लॉट तलाश कर रही थी पीड़िता के मोबाईल पर अली रजा पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर का फोन आया और अली रजा ने पीड़िता से प्लॉट खरीदने और बेचने के अपने कार्य के बारे में बताया गया था एक अच्छा प्लॉट दिला सकने की बात कही गयी और गुरुवार को समय 03.00 बजे प्लॉट दिखाने और सौदा कराने के लिये ग्राम बसई थाना कुण्डा बुलाया और इस्लामनगर थाना कुण्डा पर स्थित मकान दिखाने के बहाने बन्द पड़े मकान में अन्दर वाले कमरे में पीड़िता को ले जाकर

 

जान से मारने की धमकी देते हुये जबरदस्ती पीड़िता के साथ बलात्कार किया तथा अली रजा ने पीड़िता को धमकी दीकि तूने किसी को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा उक्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कुंडा पर मु0 FIR NO-15/2023 धारा-376/506 भा0द0वि0 बनाम अली रजा पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 भूमिका पाण्डेय के सुपुर्द की गयी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर ने तत्काल नामजद युवक को गिरफ्तार करा और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया

 

पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में युवक की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। काफी खोज-बीन करने और  सीसीटीवी का अवलोकन करने के पश्चात युवक को शुक्रवार  को 12 घण्टे के अन्दर हरियावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। युवक के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। रिमाण्ड हेतु समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!